{"_id":"5a0de1414f1c1b6a678bc2c3","slug":"11510859073-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घड़ियों के गोदाम में आग से लाखों की क्षति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घड़ियों के गोदाम में आग से लाखों की क्षति
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घड़ियों के गोदाम में आग से लाखों की क्षति
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला मल्हूपुरा में घड़ियों के गोदाम में आग लगने से कई लाख की क्षति हो गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मल्हूपुरा निवासी एनुल हसन पुत्र शब्बीर हसन घड़ियों का कारोबार करता है। मल्हूपुरा में घड़ियों का गोदाम बनाया है, जिसमें कई लाख रुपये कीमत की घड़ियां हुई थी। बृहस्पतिवार शाम अचानक गोदाम में धुआं उठने लगा। लोगों ने गोदाम में धुआं उठते देखा, तो उन्होंने गोदाम मालिक को सूचना दी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। मोहल्ले के लोगों व गोदाम मालिक ने आग को बुझाने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया। बताया गया है कि गोदाम में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। आग से कई लाख रुपये का नुकसान होना बताया गया है।