{"_id":"59fe0bb54f1c1bc1678b93b6","slug":"11509821365-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के बाग जानकीदास में पत्थर फेंकने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा गया। पथराव और फायरिंग हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन महिलाओं समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। मौके पर पुलिस के साथ नोकझोंक करने वाले व्यापारी नेता को भी पुलिस ने पकड़ कर कोतवाली लाकर बंद कर दिया।
शनिवार शाम को मोहल्ला बाग जानकीदास निवासी रिजवान के बच्चे छत पर पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने एक पत्थर फेेंका, जो पड़ोसी फिरोज के घर गिरा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव व फायरिंग हो गई। दहशत फैल गई। झगड़े की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक व्यापारी नेता ने पुलिस के साथ नोकझोंक की, जिस पर पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। बाद में पुलिस तीन महिलाओं समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। मामले को लेकर कोतवाली में दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए। व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी आ गए। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास किए जा रहे थे। इस संबंध में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
तेल डलवाने पर दो
पक्ष भिड़े, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
चरथावल। चरथावल नहर के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए खुले रुपये को लेकर दो युवकों में मारपीट हो गई। बाद में एक पक्ष से दर्जनों हमलावरों ने मौक़े पर आकर हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम कस्बे में एसआर पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से कुल्हेड़ी निवासी तनवीर से खुले पैसे को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि उसी दौरान वहां मौजूद कस्बे के युवक ने बीच में आकर तनवीर के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि उसके साथ अन्य युवकों ने भी मारपीट की। गुस्साए युवक ने निकटवर्ती अपने गांव कुल्हेड़ी में खबर कर दी। वहां से दर्जनों युवकों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। जिससे पंप पर अफरातफरी फ़ैल गई। आरोपी युवक मौक़े पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर लाठियां भांजी और हमलावरों को भगाया। घायल तनवीर को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसएचओ गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि तीन हमलावरों को नामजद करते हुए पांच छह लोगों को अज्ञात दर्शाते हुए तहरीर दी जा रही हैं, जबकि अन्य आरोपियों को पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज के आधार तलाश किया जाएगा।
घर में घुसकर हमला
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के ग्राम बहेड़ी की परवीन ने पुलिस को बताया कि वह माता-पिता के घर पर बैठी थी। इसी दौरान गांव के ही आधा दर्जन लोग उनके घर में घुस आए और उसके पिता जफर के साथ मारपीट की। विरोध करने पर हमलावरों ने उसे और उसकी मां पर भी हमला कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला बदर दबोचा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने जिला बदर अपराधी महमूदनगर निवासी हुसैन पुत्र युनूस को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके पास से एक तमंचा भी मिला है। डीएम ने ने उसे छह माह के लिए जिला बदर किया है, मगर वह क्षेत्र में ही रह रहा था।