फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रेम प्रसंग में ईंटों से सिर कुचल देने से घायल प्रेमी की मौत

प्रेम प्रसंग में ईंटों से सिर कुचल देने से घायल प्रेमी की मौत

Fri, 03 May 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में ईंटों से सिर कुचल देने से घायल प्रेमी की मौत
हमले में घायल प्रेमी की मौत
विज्ञापन

खतौली ( मुजफ्फरनगर)। प्रेम-प्रसंग में ग्रामीण ने ईंटों से प्रहार करके अपनी बेटी और उसके प्रेमी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। प्रेमी की मेरठ के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की मां ने हत्या की धारा में मुकदमा तरमीम कराने की तहरीर दी है। युवती को बाल कल्याण समिति के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सहारनपुर के बाल गृह (बालिका) आवासीय में भेज दिया है।

क्षेत्र के एक गांव में युवती का अपने पड़ोसी सजातीय युवक से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था, जिसका विरोध युवती के परिजन करते थे। 27 अप्रैल की सुबह करीब सात बजे युवती अपने प्रेमी से फोन पर बातचीत कर रही थी। युवती के पिता ने इसका विरोध किया था। पिता अपनी बेटी को डांट रहा था। इस दौरान उसका प्रेमी गुलशन वहां आ गया था, प्रेमी से प्रेमिका को डांटने का विरोध किया। इसी बात से गुस्साए पिता ने प्रेमी को पकड़ करके उसके सिर में ईंटों से प्रहार करना शुरू कर दिया। पिता ने अपने बेटी को भी ईंटों से प्रहार करके गंभीर रुप से घायल कर दिया था। बचाव में पहुंची प्रेमी की मां व चचेरे भाई को भी युवती के पिता ने हमला करके घायल कर दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल मेें भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। पुलिस ने घायल प्रेमी व प्रेमिका को मेरठ में मोदीनगर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हॉस्पिटल में गुलशन की इलाज के दौरान मौत हो गई। मेरठ की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम किया। गुलशन की मौत से परिवार के लोग गमगीन हैं। मृतक की मां सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की धारा में मुकदमा तरमीम करने की मांग की है। उधर, महिला हेल्पलाइन पुलिस ने युवती को बाल कल्याण समिति न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। कोर्ट ने युवती को सहारनपुर में स्थित बाल गृह में भेज दिया है। पुलिस इस मामले में पूर्व में ही प्रेमिका के आरोपी पिता मां और एक अन्य आरोपी को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed