{"_id":"5cbe01b9bdec2214666d9c23","slug":"111555956153-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के साथ छेडछाड़ के विरोध पर हमला किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती के साथ छेडछाड़ के विरोध पर हमला किया
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़ के विरोध में ट्यूटर पर चाकू से हमला किया
देवबंद (सहारनपुर)। युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहे युवकों ने विरोध करने पर ट्यूशन पढ़ाने वाले को चाकू घोंप दिया। क्षेत्रवासियों ने घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उसे नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बेहट निवासी आरिफ (36) नगर के मोहल्ला शाहबुखारी में किराए पर कमरा लेकर ट्यूशन पढ़ाता है। सोमवार को भी वह ट्यूशन पढ़ा रहा था। कुछ युवक सड़क से गुजर रही युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगे। आरोप है कि जब शौकत ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वह उसके साथ अभद्रता करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। कमर में चाकू लगने से शौकत गंभीर रुप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। बाद में उन्होंने शौकत को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।