फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छेड़छाड़ से त्रस्त परिवार ने किया पलायन

छेड़छाड़ से त्रस्त परिवार ने किया पलायन

Tue, 12 Feb 2019 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ से त्रस्त परिवार ने किया पलायन
पहले पलायन किया, फिर वादे पर लौटा परिवार
विज्ञापन

बेटी से आए दिन होती है छेड़छाड़, आहत परिवार तितावी पुलिस की कार्यप्रणाली से खफा
मिनी ट्रक में सामान लेकर पुलिस ऑफिस पहुंचा पूरा परिवार
शिकायत के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
अधिकारियों ने शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। छात्रा के साथ आए दिन होने वाली छेड़छाड़ और शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से आहत परिवार मंगलवार को गांव से पलायन कर गया। पीड़ित परिवार गांव से मिनी ट्रक में अपना सारा सामान लेकर पुलिस ऑफिस जा पहुंचा और कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई। करीब दो घंटे तक वहां भी सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में धरने की चेतावनी दे डाली। इसके बाद अफसरों ने हरकत में आते हुए थाना तितावी पुलिस को फटकार लगाई। शाम तक हर हाल में आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पीड़ित परिवार को समझाबुझाकर गांव भेज दिया गया।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण की बेटी शहर के एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। ग्रामीण का आरोप है कि गांव के ही दो युवक काफी दिन से उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ व बदसलूकी करते आ रहे हैं। पीड़ित के अनुसार दोनों युवकों ने कई दिन पूर्व छात्रा को कॉलेज जाते समय बीच राह में रोककर पहले तो उस पर दोस्ती करने का दबाव बनाते हुए मोबाइल नंबर मांगा और नहीं देने पर उसके साथ बदसलूकी की। घटना की तहरीर तितावी थाने पर दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर आरोपियों के हौसले और बढ़ गए। आरोपियों ने तीन दिन पूर्व घर में घुसकर तमंचा दिखाते हुए छात्रा को अगवा कर ले जाने और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। इसके बाद आरोपियों ने रोजाना छात्रा का गांव से शहर तक कॉलेज आते-जाते समय पीछा करना शुरू कर दिया, जिससे उसकी सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। इसके बाद दस फरवरी को फिर से पीड़ित परिवार ने तितावी थाने में दोनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी, लेकिन हर बार की तरफ पुलिस ने इस बार भी कार्रवाई नहीं की। इससे आहत छात्रा का पूरा परिवार मंगलवार को घर का सारा सामान मिनी ट्रक में लादकर पलायन कर गया। पीड़ित परिवार गांव से पलायन कर सामान के साथ सीधे पुलिस ऑफिस पहुंचा और अफसरों के समक्ष कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़ित परिवार के अनुसार यहां भी करीब दो घंटे तक उनकी सुनवाई नहीं हुई, जिससे आहत परिवार ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में पुलिस ऑफिस पर ही धरना देने की घोषणा कर दी। इसके बाद अफसर हरकत में आए और एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पीड़ित ग्रामीण व प्रधान को बुलाकर उनसे बात की। तत्पश्चात तितावी थानाध्यक्ष को फोन कर हड़काते हुए उसे शाम तक हर हाल में आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। इसके बाद पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर जघर भेज दिया गया।
विज्ञापन

इन्होंने कहा ..........
एसओ तितावी सूबे सिंह यादव का कहना है कि पहले शिकायत आने पर दरोगा को जांच के लिए गांव भेजा गया था, लेकिन उनसे मामला हल नहीं हो पाया। दोनों आरोपियों मोनू व मोहित के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपी देर रात तक हर हाल में हवालात में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
एसपी सिटी ओमवीर सिंह का कहना है कि ग्रामीण अपनी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत लेकर आया था। थाना पुलिस को मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed