फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आर्यसमाज रोड पर छात्रों के दो गुट भिड़े, हंगामा

आर्यसमाज रोड पर छात्रों के दो गुट भिड़े, हंगामा

Tue, 22 Jan 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
आर्यसमाज रोड पर छात्रों के दो गुट भिड़े, हंगामा
मुजफ्फरनगर। शहर के आर्यसमाज रोड स्थित एक कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गइग्। जिसमें एक छात्र सिर फूट गया। जिसके बाद हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची, जिन्हें देख छात्र भाग गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आर्यसमाज रोड स्थित एक कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच काफी समय से टशनबाजी चल रही थी। इसी टशनबाजी में सोमवार को कॉलेज की छुट्टी होने के बाद दोनों गुट आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों गुटों में लाठी-डंडे और बेल्टें चलने लगीं। जिससे अफरातफरी मच गई। मारपीट में एक छात्र सिर में डंडा लगने से लहूलुहान हो गया। छात्र गुटों में संघर्ष की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्हें देख सभी छात्र मौके से फरार हो गए। पूछताछ के बाद पुलिस बैरंग लौट गई। मामले में शाम तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


बच्चों के बीच विवाद में भिड़े दो पक्ष
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर रोड पर सोमवार सुबह बच्चों के बीच खेलने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नौशाद, अफजाल और गय्यूर को हिरासत में ले लिया। तीनों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है। उधर, मोहल्ला जामियानगर में भी मामूली विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से ताज मोहम्मद को हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरे पक्ष के सलीम, इरफान व जुल्फिकार फरार हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed