फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मंदबुद्धि को काबू करने में छूटे पुलिस के पसीने

मंदबुद्धि को काबू करने में छूटे पुलिस के पसीने

Fri, 21 Dec 2018 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
मंदबुद्धि को काबू करने में छूटे पुलिस के पसीने
मनोरोगी ने थाने में मचाया उत्पात
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार सुबह कोर्ट रूम में घुसने का प्रयास कर रहे एक मनोरोगी को काबू करने में सिविल लाइंस थाना पुलिस के पसीने छूट गए। किसी तरह पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसने अपने कपड़े निकालकर पुलिसकर्मियों पर ही हाथ साफ कर दिया। किसी तरह उसे काबू कर गाड़ी की डिग्गी में बंद किया गया, जिसे बाद में गांव कमालपुर से पहुंचे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

शहर कचहरी परिसर स्थित कोर्ट रूम में बृहस्पतिवार एक मनोरोगी अधेड़ कहीं से पहुंच गया और जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया। सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाने ले आई। थाने पहुंचने पर जैसे ही मनोरोगी को गाड़ी से नीचे उतारा गया, वह काबू से बाहर हो गया। अधेड़ ने अपने कपड़े उतारते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया और जो भी सामने आया, उस पर ही हाथ छोड़ दिया। इससे थाना परिसर में हड़कंप मच गया। सात-आठ पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल उस पर काबू पाते हुए हाथ-पैर बांधकर उसे गाड़ी में डाल लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी दो गाड़ियों में उसका मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले गए, लेकिन थाने में उसकी हालत को देख उसे गाड़ी से नीचे उतारने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इसके चलते करीब दो घंटे थाने की दोनों गाड़ियां जिला अस्पताल परिसर में ही मनोरोगी को बंधक बनाए खड़ी रहीं। बाद में किसी तरह उसकी शनाख्त कराते हुए उसके शाहपुर क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी परिजनों को सूचना दी गई। शाम के समय ग्राम प्रधान शिकारपुर इस व्यक्ति के परिजनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां परिजनों ने उसके मंदबुद्घि होने के सर्टिफिकेट दिखाए, जिसके बाद पुलिस ने उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। इसके बाद ही कहीं जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed