{"_id":"5be7234fbdec2269b5183bef","slug":"111541874511-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनलाल हत्याकांड का चौथे हत्यारोपी को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहनलाल हत्याकांड का चौथे हत्यारोपी को जेल भेजा
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनलाल हत्याकांड का चौथा आरोपी दबोचा
मंसूरपुर। गांव नावला निवासी मोहनलाल हत्याकांड में शनिवार को पुलिस ने चौथे फरार नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। ग्राम नावला में बुधवार को दीपावली की रात 20 वर्षीय मोहनलाल पुत्र ईश्वर की गांव के ही चार लोगों ने रंजिशन चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। बृहस्पतिवार सुबह गन्ने के खेत में मोहनलाल का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शुक्रवार को नामजद आरोपी सौरभ, जगपाल और राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार को पुलिस ने चौथे फरार आरोपी कल्लू पुत्र संतराम निवासी गांव कूकड़ा, थाना नई मंडी और हाल निवासी गांव नावला को गांव पुरबालियान के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस हत्याकांड को लेकर दोनों पक्षों के परिवारों में उसी दिन से तनातनी है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दिया गया है।