फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दीदाहेड़ी के संघर्ष मामले में एफआईआर दर्ज

दीदाहेड़ी के संघर्ष मामले में एफआईआर दर्ज

Sat, 29 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
दीदाहेड़ी के संघर्ष मामले में एफआईआर दर्ज
दीदाहेड़ी के संघर्ष मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव दीदाहेड़ी में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इनमें से दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव दीदाहेड़ी निवासी अब्दुल सत्तार ने तहरीर देकर बताया कि उनके परिवार के कुछ लोगों के साथ पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने जबरन उनके खेत से धान की फसल काट ली, जिसका विरोध करने पर अब्दुल सत्तार के साथ ही उसके भाई जिकरिया पर भी हमला कर दोनों को लहूलुहान कर दिया गया। पुलिस ने मामले में अरशद, दिलशाद, नौशाद, मुशाहिद उर्फ मोनू, आरिफ उर्फ सोनू, अमीर, तालिब व अली अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए नौशाद व मुशाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक से मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवचौक पर बृहस्पतिवार देर रात एक ई-रिक्शाचालक से मारपीट किए जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़ा गया आरोपी रामपुरी मोहल्ला निवासी विक्की है, जिसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed