फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छापेमारी के मास्टरमाइंड पर रासुका की मांग

छापेमारी के मास्टरमाइंड पर रासुका की मांग

Wed, 12 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
छापेमारी के मास्टरमाइंड पर रासुका की मांग
व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शाहपुर। पटाखों के भंडारण की फर्जी सूचना देकर कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी के आवास और दुकानों पर अफसरों द्वारा कराई गई छापामारी से व्यापारियों का आक्रोष लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को एक बार फिर व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना-प्रदर्शन करते हुए फर्जी शिकायत करने वाले आरोपी को रासुका में निरुद्ध करने की मांग की। साथ ही आरोपी का सामाजिक बहिष्कार किए जाने का भी निर्णय लिया गया।

मंगलवार को भाजपा नेता व व्यापारी मनमोहन दास बंसल के यहां पटाखों के भंडारण की फर्जी शिकायत पर की गई। छापामारी को लेकर व्यापारियों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि पुलिस ने फर्जी शिकायत करने वाले कृष्णपाल के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज चुकी है। लेकिन व्यापारी उसे रासुका में निरुद्ध किए जाने को लेकर लामबंद हो चुके हैं। मंगलवार को भी व्यापारियों ने कस्बे की मार्केट बंद रखते हुए सहकारी संघ लिमिटेड बीज गोदाम पर धरना-प्रदर्शन कर आरोपी पर एनएसए लगाने की मांग की। व्यापारियों का कहना था कि कृष्णपाल खुद को आरटीआई कार्यकर्ता बताकर लोगों को ब्लैकमेल कर रहा है। जिसके चलते उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाए। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने फर्जी शिकायत पर हुई छापामारी की निंदा की। इस दौरान धरने पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर केपी सिंह ने कहा कि आरोपी पर रासुका लगाए जाने के संबंध में आला अफसरों के निर्देश का पालन किया जाएगा। इस पर व्यापारियों ने 21 सदस्यीय समिति का गठन करने का निर्णय लिया। अखिल भारतीय व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मित्तल, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष बालेश सिंघल, सुनील मित्तल, उमेश मित्तल, घनश्याम दास बंसल, डॉ. प्रदीप चौहान, डॉ. ऋषिपाल तोमर, सभासद विशाल गर्ग, रणवीर आर्य, हाशिम कुरैशी आदि रहे। इस दौरान अध्यक्षता भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल और संचालन विजय बंसल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed