{"_id":"5b80597442c79246627ab5c0","slug":"111535138164-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब के साथ तीन शराब माफिया गिरफ्तार,तीन फरार।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब के साथ तीन शराब माफिया गिरफ्तार,तीन फरार।
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस व एसओजी की टीम ने बृहस्पतिवार रात तीन शराब माफिया को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 60 लीटर, यूरिया, शराब बनाने उपकरण और दो बाइक बरामद की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कस्बे के मोहल्ला झोझगान निवासी मंजू पत्नी रूपचंद, इरशाद और ग्राम धमात निवासी आजाद को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मौके से फरार हुए ग्राम कम्हेड़ा निवासी प्रदीप व विपिन और थाना छपार के ग्राम बरला निवासी संजय की तलाश की जा रही है।
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
पुरकाजी। नगर चेयरमैन व उनके समर्थकों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने करीब दो माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। किसी युवक द्वारा फर्जी अलग अलग आईडी बनाकर काफी समय से नगर चेयरमैन जहीर फारूकी और उनके समर्थकों के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए अभद्र टिप्पणी कर रहा था। 29 जून को कस्बा निवासी खुर्रम सिद्दीकी ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को थाना भोपा के ग्राम सीकरी निवासी इस्लाम नबी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की, लेकिन वह पुलिस को गुमराह करता रहा। जिस पर पुलिस ने शुक्रवार को सर्विलांस की मदद ली जहां पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि कार्रवाई करने के उपरांत आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।