फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डायल-100 के पुलिसकर्मियों पर पथराव-हाथापाई

डायल-100 के पुलिसकर्मियों पर पथराव-हाथापाई

Thu, 09 Aug 2018 01:02 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
डायल-100 के पुलिसकर्मियों पर पथराव-हाथापाई
डायल-100 के पुलिसकर्मियों पर पथराव, हाथापाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर लेनदेन के विवाद में महिला की शिकायत पर पहुंची डायल-100 के पुलिसकर्मियों पर पथराव के साथ ही उनके साथ हाथापाई भी कर दी गई। इसके साथ ही रुपये मांगने वाले युवक पर हमला कर उसे भी घायल कर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए हवालात में डाल दिया, जिसके खिलाफ पीड़ित युवक ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर रोड रामपुरी निवासी राजेश ने तहरीर देकर बताया कि करीब पांच साल पूर्व उसके रिश्तेदार सुनील ने 50 हजार रुपये उधार लिए थे, तभी से वह लगातार राजेश को टरकाता चला आ रहा था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे राजेश रिश्तेदार के घर रुपयों का तकादा करने पहुंचा था, जिसका रिश्तेदार की पत्नी के साथ विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची डायल-100 की पीआरवी 2250 के पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। आरोप है कि दोपहर के समय रिश्तेदार राजेश के घर पहुंचा और घर में मौजूद राजेश की पत्नी व बच्चों के साथ बदसलूकी करते हुए घर में भी तोड़फोड़ कर दी। राजेश की पत्नी ने इसकी सूचना डायल-100 को दी, जिस पर पीआरवी 2250 फिर से मौके पर पहुंची और राजेश को साथ लेकर पूछताछ के इरादे से आरोपी सुनील के घर पहुंच गए। आरोप है कि वहां सुनील व उसके परिजनों ने राजेश के साथ ही डायल-100 के पुलिसकर्मियों पर भी घर की छत से पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव से राजेश के साथ ही एक पुलिसकर्मी भी पैर में ईंट लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उन्होंने वहां से भागकर जान बचाई। इसके बाद आरोपी व उसके परिजनों ने घर से बाहर आकर फिर से राजेश व पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी, जिसमें राजेश के कपड़े भी फट गए। इस पर डायल-100 ने आरोपी सुनील को मौके पर ही धर लिया और लाकर हवालात में डाल दिया। मामले में राजेश द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed