{"_id":"5b58cd1b4f1c1b44748b6da8","slug":"111532546331-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में कूदे युवक ने छात्रा से किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में कूदे युवक ने छात्रा से किया दुष्कर्म का प्रयास
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने छात्रा से किया दुष्कर्म का प्रयास
तितावी। क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा के साथ मंगलवार को देर रात युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर जागे परिजनों ने आरोपी को रंगेहाथ मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 साल की धेवती उनके पास ही रहकर एक इंटर कॉलेज में पढ़ रही है। महिला के अनुसार मंगलवार रात किशोरी परिजनों के साथ ही घर में सोई हुई थी। आरोप है कि देर रात करीब दो बजे एक युवक घर की दीवार फांदकर अंदर आ घुसा और आंगन में सो रही किशोरी को दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन जाग गए, जिसके बाद उन्होंने आरोपी को रंगेहाथ मौके पर ही पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसी दौरान अचानक आरोपी परिजनों के चंगुल से छूटकर फरार हो गया। बुधवार सुबह पीड़ित परिजन छात्रा को साथ लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को उसके गांव से ही धर दबोचा। एसओ सूबे सिंह यादव ने बताया कि आरोपी कर्मवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
महिला से मारपीट कर दी धमकी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रहमानिया कॉलोनी निवासी रिहाना ने तहरीर देकर बताया कि कॉलोनी का ही नौशाद पुत्र मुर्तजा उनसे रंजिश रखता है। आरोप है कि मंगलवार देर रात आरोपी नौशाद ने घर में घुसकर महिला के साथ गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपी महिला से मारपीट कर धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस घायल महिला का मेडिकल कराते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मामूली विवाद में भिड़े, तीन पकड़े
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी सुनील दत्त का हनुमान चौक निवासी शुभम वर्मा से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुनील दत्त के साथ ही उसके बेेटे गौरव व शुभम को हिरासत में लेते हुए उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।