{"_id":"5b47aae34f1c1bce3b8b4b8e","slug":"111531423459-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट करने को लेकर रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट करने को लेकर रोष
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। एक युवक के साथ दूसरे संप्रदाय के युवकों द्वारा मारपीट करने को लेकर रोष बना हुआ है। पुलिस ने पीडित की तहरीर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम गोधना निवासी सोहनबीर बुधवार रात पुरकाजी से गांव जा रहा था। रास्ते में ग्राम सुवाहेडी निवासी दूसरे संप्रदाय के युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसमें पीडित ने दो नामजद व तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल का डाक्टरी परीक्षण कराकर तहरीर में नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया है। उधर, मारपीट करने को लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों में रोष व्याप्त है।
पति समेत तीन को जेल भेजा
पुरकाजी। कस्बा निवासी असलम नेे गत 23 जून को थाने पर तहरीर देकर अपनी पुत्री आयशा के ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध अतिरिक्त दहेज मांगने और मारपीट कर जान से मारने का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमे में नामजद उसकी पुत्री के पति वाजिद व ससुर लियाकत और जेठ अकरम को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पुरकाजी। क्षेत्र के एक गांव में कुत्ते पर एक जाति विशेष का नाम लिखने पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम नूरनगर में बुधवार को किसी ने एक कुत्ते पर एक जाति विशेष का नाम लिख दिया था। जिसकी जानकारी मिलने पर सम्बंधित जाति के ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया था। उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर नामजद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की । पुलिस ने मनोज की तहरीर पर गांव के ही अनूप, राजसिंह, सचिन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।