फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दूल्हा-दुल्हन की कार पर पथराव, कार के शीशे टूटे

दूल्हा-दुल्हन की कार पर पथराव, कार के शीशे टूटे

Mon, 09 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन की कार पर पथराव, कार के शीशे टूटे
रतनपुरी/खतौली। गांव रियावली में दूल्हा दुल्हन को लेकर जा रही कार पर अज्ञात युवकों ने पथराव कर दिया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। सूचना पर सीओ बुढ़ाना हरिाम यादव गांव में पहुंचे। सीओ ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। दुल्हन के पिता ने अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

रतनपुरी के गांव रियावली निवासी कलवा पुत्र रुड़ा की लड़की रीना की शनिवार को शादी थी। बारात सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव कुंडा से आई। लड़की पक्ष के लोगों ने बारात के विदा होने के बाद देर शाम दुल्हन को विदा किया। दूल्हा अपनी दुल्हन को कार में लेकर चल दिया। गांव के बाहरी छोर पर स्थित मदरसा के पास दूल्हा दुल्हन को लेकर जा रही कार पर कुछ अज्ञात युवकों ने पथराव कर दिया। जिससे कार के शीशे टूट गए। पथराव होने से कार सवार दूल्हा व दुल्हन बाल बाल बच गए। चालक घबराकर वापस कार को लेकर दुल्हन के घर ले गया। कार को देखकर दुल्हन के परिजन हैरान हो गए।
विज्ञापन

घटना का पता चलने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने रात में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। सूचना पर सीओ हरिराम यादव पहुंचे। सीओ ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस ने आसपास के जंगल में युवकों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने देर रात को दूल्हा दुल्हन की कार को सकुशल गांव के बाहर से विदा कराया। दुल्हन के पिता कलवा ने पुलिस को तीन अज्ञात युवकों के विरुद्ध दूल्हा दुल्हन की गाड़ी पर पथराव करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed