{"_id":"5b1191be4f1c1ba46e8b5c59","slug":"111527878078-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल हिमाचल से बरामद।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल हिमाचल से बरामद।
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल हिमाचल से मिली
पुरकाजी। तीन सप्ताह पूर्व एक गांव से फरार हुए प्रेमी युगल को पुलिस ने बरामद कर युवती को न्यायालय में पेश किया।
11 मई को थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक प्रेम-प्रसंग के चलते गांव की एक युवती को लेकर फरार हो गया था। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन सगे भाइयों सहित चार लोगों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी बिट्टू पुत्र राजेंद्र व युवती को हिमाचल के ग्राम हरिपुर से बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय के आदेश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बजवाया था ढोल
इस प्रकरण में मुकदमे में नामजद लोगों के गिरफ्तार नहीं होने पर पुलिस ने एसएसपी के आदेशों पर 23 मई को आरोपियों के घरों के सामने ढोल बजवाकर उनके परिजनों को आरोपियों को थाने में पेश करने की चेतावनी भी दी थी। बावजूद इसके आरोपियों के परिजनों ने अब तक उन्हें पुलिस के सामने पेश नहीं किया है और अन्य सभी आरोपी फरार हैं।