फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्चों के विवाद को लेकर हमला

बच्चों के विवाद को लेकर हमला

Thu, 26 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद को लेकर हमला
बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े
विज्ञापन

भोपा। बच्चों की मामूली कहासुनी पर किशनपुर में आधा दर्जन आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमलाकर महिला समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर की बुधवार शाम की घटना है। गांव का ही बालक छोटू और इसरार, आलम, शाहिद खाली प्लाट में खेल रहे थे, जिसमें छोटू के साथ दूसरे लड़कों की कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने समझाबुझाकर घरों को भेज दिया। आरोप है कि बाद में दर्जन आरोपी गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों व धारदार हथियार लेकर छोटू के घर में घुस गए और परिवार के लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें छोटू व उसकी मौसी जमीला तथा बहन शहनाज घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक बीपी सिंह यादव ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


युवक लापता
मुजफ्फरनगर। सुजडू निवासी मोहम्मद आलम ने शहर कोतवाली पुलिस को बताया कि उसका भाई मोहम्मद आरिफ 22 अप्रैल को अचानक लापता हो गया, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधार मांगने पर हमला
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पर शाहबुददीनपुर निवासी अलीहसन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि पड़ोसी शहजान को 500 रुपये उधार दिए थे। मांगने पर उसने धारदार हथियार से प्रहार कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed