{"_id":"5aca69304f1c1b5f6b8b4730","slug":"111523214640-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में झुलसी विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में झुलसी विवाहिता की मौत
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता की मौत
पुरकाजी। गांव भोजाहेड़ी में विवाहिता की संदिग्ध हालत में आग में झुलस गई, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है और गांव में शोक व्याप्त है। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना चरथावल के गांव हकीमपुर निवासी बीरम सिंह की पुत्री बीना की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव भोजाहेड़ी निवासी जितेंद्र कुमार के साथ हुई थी। शनिवार की रात घर में काम करते समय वह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से झुलस गई। गंभीर हालत में परिजन मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां पर देर रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता का शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया। रविवार को मृतका के मायके वाले भी भोजाहेड़ी पहुंच गए और आसपास के लोगों से मामले की जानकारी की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। मृतका के मायके और ससुराल वालों द्वारा कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इंकार करने से इंकार कर दिया।