फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कोल्हू ठेकेदार को धमकी दी

कोल्हू ठेकेदार को धमकी दी

Mon, 05 Mar 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कोल्हू ठेकेदार को धमकी दी
कोल्हू ठेकेदार को धमकी दी
विज्ञापन

भोपा। क्षेत्र के गांव नन्हेंड़ी निवासी मकसूद ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि मुरादनगर में वह गन्ना कोल्हू का कार्य करता है। कुछ माह पूर्व वह अपने साथ गांव ककराला निवासी युवक को मजदूरी कराने के लिए अपने साथ ले गया था। आरोप है कि उसने दस हजार रुपये पेशगी के रूप में दी थी। इससे अलग उसे कई बार दस-दस हजार रुपये दिए। जब उसने तीस हजार रुपये मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए रुपये देने से इंकार कर दिया है और जाने से मारने की धमकी देते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाइकों की भिड़ंत में घायल
भोपा। बाइक की टक्कर से दो युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया था। खेड़ी फिरोजाबाद निवासी सन्नी और मुकर्रम बाइकों से भोपा की ओर आ रहे थे। दोनों की बाइक की टक्कर हो जाने से दोनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

बाइक लेकर फरार
भोपा। शुक्रताल निवासी सोनू ने भोपा थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह दुल्हेंडी के दिन बाइक से भोपा आया था। गंगनहर के पास वह जब बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात करने लगा तो बाइक से चाबी निकालना भूल गया। एक अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता को घर से निकाला
छपार। एक विवाहिता को उसके पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नरा निवासी विनोद की पुत्री प्रीति की शादी नौ माह पूर्व छपार क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी अजीत के पुत्र दीपक के साथ हुई थी। शादी के बाद से दीपक बेवजह ही उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करता था। रविवार को प्रीति अपने घर से ससुराल आई थी। मामूली कहासुनी पर दीपक ने उसकी जमकर पिटाई कर जान से मारने का प्रयास किया। विवाहिता ने बमुश्किल भागकर जान बचाई। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed