फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आवास योजना के नाम पर वसूली करते दबोचे

आवास योजना के नाम पर वसूली करते दबोचे

Tue, 20 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
आवास योजना के नाम पर वसूली करते दबोचे
मीरापुर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत लोगों के मकान बनवाने के नाम पर छह लोगों की टीम ने अवैध वसूली की। पुलिस ने नगर पंचायत की ओर से सभी छह आरोपियों के विरुद्ध थाने मे तहरीर दी गई है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के विभिन्न मौहल्लों में करीब 700 लोगों के प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत सरकारी अनुदान से आवास निर्माण विचाराधीन हैं। इस सूची को लेकर छह लोगों की एक कथित सर्वे टीम ने संबंधित लोगों के घरों पर जाकर मकान बनवाने के नाम पर अवैध वसूली शुरू की। अवैध वसूली की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत के कुछ सभासदो और कर्मचारियों ने इनसे पूछताछ की तो मामला संदिग्ध निकला। कुछ लोगों ने इस मामले को पुलिस तक पहुंचाया तो पुलिस ने कथित वसूली करने वाली टीम में शामिल इमरान निवासी बिजनौर, तेजपाल सिंह निवासी मुरादाबाद, मयंक, राजू, मुकेश, सतबीर निवासीगण रामपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सभी आरोपियों की जेब से करीब 30 हजार रुपये भी बरामद किए गए। उधर, नगर पंचायत के ईओ अनूप राय ने सभी आरोपियों के विरुद्ध अवैध वसूली के आरोप में तहरीर दी। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अब्दुल कय्यूम ने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की जांच से संबंधित कोई अधिकारिक पत्र टाउन कार्यालय को नहीं मिला था। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

महामृत्युंजय जाप के
समापन पर भंडारा
मीरापुर। संभलहेड़ा स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी महादेव मंदिर पर प्रारम्भ हुए महामृत्युंजय जाप के समापन पर आयोजित हवन में बड़ी संख्या में लोगों ने आहुति दी। हवन के समापन पर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में लगे सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि 12 फरवरी से प्रारंभ हुए सवा लाख महामृत्युंजय जाप में देश के अनेक विद्वानों ने प्रतिभाग किया। इस व्यवस्था में सत्यप्रकाश रेशू, पं. अंकज शर्मा, नरेन्द्र गर्ग, जयप्रकाश गर्ग, नवीन सैनी, संजीव शर्मा, नितिन मित्तल, छांगेराम आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने सफाई को
लेकर किया जागरूक
मीरापुर। आकांक्षा डिग्री कालेज की छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत श्री शीतला माता मंदिर के प्रांगण में शिविर लगाकर मंदिर मार्ग और मंदिर धाम के आसपास सफाई की। शिविर के कार्यक्रम अधिकारी रोहिणी पंवार ने राष्ट्रीय सेवा योजना को विस्तार से बताकर छात्राओं को सफाई के प्रति जागरूक किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed