{"_id":"5a84881a4f1c1b4e588b89d9","slug":"111518635034-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक से रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी जेल भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकित्सक से रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी जेल भेजे
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चिकित्सक से पांच लाख की रंगदारी मांगने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महावीर चौक पर डा. एमएल गर्ग का क्लीनिक है, जबकि उनका पुत्र निधीश गर्ग का बराबर में ही मेडिकल स्टोर है। मंगलवार को किसी ने फोन कर डॉक्टर से पांच लाख की रंगदारी मांगी थी तथा कुछ ही देर बाद एक युवक पर्ची लेकर पांच लाख रुपये लेने आ गया था। निधीश गर्ग ने आसपास के लोगों की मदद से रंगदारी मांगने पहुंचे युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पकड़ा गया आरोपी कुरथल निवासी सुमित था, जबकि उसका एक साथ कमल कुछ दूरी पर खड़ा था। उसने पूछताछ में बताया था कि सुजडू निवासी एक युवक ने उसे पर्ची देकर रुपये लेने भेजा था। पुलिस ने रंगदारी का मामला दर्ज करके दूसरे आरोपी अलमासपुर निवासी कमल को भी गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
दो हमलावर पकड़े
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट में हुए झगडे़ के मामले में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सरवट में कुछ लोगोें ने दो युवकों के साथ मारपीट कर दी थी। इस मामले में सिविल लाइन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
खाते से तीन लाख ट्रांसफर किए
मुजफ्फरनगर। एक अधिवक्ता ने महिला सहित कई लोगों पर बैंक प्रबंधक के साथ साठगांठ कर उसके खाते से दो लाख 98 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रामपुर निवासी उत्तम कुमार एडवोकेट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पीपलहेडी निवासी प्रदीप कुमार व ललीता ने जसोई स्थित बैंक प्रबंधक व दो अज्ञात लोगों के साथ सांठ गांठ कर उसके खाते से 2 लाख 98 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। मामले का खुलासा होने पर उक्त लोगों ने 2 लाख 75 हजार रुपये तो वापस कर दिये शेष रकम वापस मांगने पर उसे धमकी दे रहे है।