फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चारों ने मोबाइल की दुकान में सेंध लगाई

चारों ने मोबाइल की दुकान में सेंध लगाई

Wed, 01 Nov 2017 12:55 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
चारों ने मोबाइल की  दुकान में सेंध लगाई
नगदी समेत लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चोरों ने एक मोबाइल की दुकान में नकब लगाकर दुकान में रखी नकदी समेत कई लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच की। पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के सुजडू के नसीम राना पुत्र जहीर हसन की मेरठ रोड पर एनएस कंप्यूटर एंड मोबाइल शॉप के नाम से दुकान है। नसीम रात्रि में दुकान बंद कर घर चला गया था। रात्रि में चोरों ने दुकान में नकब लगाकर दुकान खंगाल ली। मंगलवार सुबह दुकान के पास ही रहने वाली वृद्धा ने उसे सूचना देकर बताया कि दुकान की दीवार टूटी हुई है। दुकानदार दुकान पर पहुंचा। जांच की तो पाया कि चोरों ने दुकान में नकब लगाकर छह हजार रुपये, तीन लैपटॉप, छह कंप्यूटर मदर बोर्ड, चार हार्डडिस्क, छह प्रोसेसर, चार बीस इंच की एलईडी, 20 मोबाइल मैमोरी कार्ड आदि चोरी कर कर लिया। घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की गहनता से जांच की। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरु कर दी है। अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं ही है। पुलिस का कहना है कि जांच के उपरांत रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed