फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदमाशों ने राहगीरों को लूटा

बदमाशों ने राहगीरों को लूटा

Thu, 17 Aug 2017 01:48 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने राहगीरों को लूटा
बदमाशों ने राहगीरों को लूटा
विज्ञापन

तितावी। अमीरनगर-लड़वा मार्ग पर बदमाशों ने राहगीरों को लूट लिया। स्कूटी पर आ रहे युवक, उसकी मां और बहन से भी बदमाशों ने लूटपाट की। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के अमीरनगर निवासी प्रतुल मलिक अपने बहन ममता और मां धर्मबीरी को लेकर शाम को स्कूटी से मुजफ्फरनगर से गांव आ रहा था। उसी दौरान लाला आनंद के आम के बाग से निकले पांच नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने प्रतुल से स्कूटी, बहन ममता से उसके सोने के कड़े, दो मोबाइल और मां से जेवरात लूट लिए। बदमाशों ने अन्य राहगीरों से भी लूटपाट की। बाद में बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आई, मगर बदमाश हाथ नहीं लग सके। पुलिस ने घटना को दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म का प्रयास
तितावी। क्षेत्र के एक गांव में युवती से एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता के पिता की ओर से थाने पर तहरीर दे दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा मार्का की दस पेटी शराब पकड़ी
मुजफ्फरनगर। आबकारी विभाग की टीम ने दूधली बिरालसी मार्ग पर चेकिंग के दौरान कार से तस्करी कर लाई गई दस पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने ताया कि छापे की कार्रवाई के दौरान चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। आबकारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह, संतोष कुुमार, आलोक सिंह आदि टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed