फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवती को लेकर भरे बाजार जमकर हुआ हंगामा

युवती को लेकर भरे बाजार जमकर हुआ हंगामा

Mon, 22 Apr 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
युवती को लेकर भरे बाजार जमकर हुआ हंगामा
युवती को लेकर जमकर हुआ हंगामा
विज्ञापन

भोपा। जानसठ थाने के गांव की एक युवती लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को युवती के परिजन भोपा थाने के गांव सीकरी पहुंचे। वहां एक घर से युवती को बरामद कर लिया गया। बताया जाता है कि बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव दिनकरपुर निवासी एक युवक युवती का अपहरण कर लाया था। उसने सीकरी में अपने रिश्तेदार के यहां युवती को रखा था। परिजनों का आरोप है कि युवती को नशे की हालत में रखा गया था। युवती को ले जाने के लिए परिजनों व युवक के रिश्तेदारों के बीच जमकर हंगामा हुआ। इसे लेकर भारी भीड़ जमा हो गई। भोपा के अलावा जानसठ थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस युवती व उसके परिजनों को अपने साथ ले गई है। तीन माह से लापता चल रही युवती को भोपा पुलिस ने बरामद कर लिया। इस मामले में दो युवकों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। थाना क्षेत्र के गांव कसमपुरा निवासी एक व्यक्ति ने तीन माह पूर्व थाने पर अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका कहना था की पुत्री का अज्ञात युवकों ने उस समय अपहरण कर लिया था जब वह घर के बरामदे में सो रही थी। उसकी बरामदगी को लेकर कई बार एसएसपी, भोपा पुलिस से गुहार लगाई गई लेकिन बरामदगी नहीं हो पाई। शनिवार को युवती की बरामदगी न होने पर पंचायत करने का ऐलान किया गया था। पुलिस ने रविवार को ही कासमपुरा के पास से बरामद कर लिया। पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया गया हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल ने बताया कि युवती को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed