{"_id":"5c9bcf67bdec2214114a36fa","slug":"101553715047-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी की गिरफ्तारी को थाने में हंगामा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी की गिरफ्तारी को थाने में हंगामा, दो गिरफ्तार
चरथावल। कान्हाहेड़ी गांव में क्रिकेट की बाल खेत में उठाने गए किशोर पर हमला करने के मामले में दूसरे समुदाय की महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बुधवार को थाने में पीड़ित पक्ष के समर्थन में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुकदमा वापस नहीं लेने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन
मंगलवार शाम को गेंद को लेकर बिरालसी चौकी क्षेत्र के गांव कान्हाहेड़ी में अरविंद के पुत्र विनीत उर्फ दीशू के साथ दूसरे समुदाय के हमलावरों ने बैट और लाठी डंडों से पिटाई की थी। मामले में पीड़ित पक्ष के समर्थन में ग्रामीणों ने थाना घेरकर आरोप लगाया कि फरार आरोपी सलमान शातिर किस्म का है। घटना के बाद रात को उसने अपने साथियों के साथ पहुंचकर मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। उधर, थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। नामजद महिला सलमा और शनव्वर को जेल भेज दिया है। फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।