फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला से चार लाख छीनकर फरार हुए शातिर

महिला से चार लाख छीनकर फरार हुए शातिर

Tue, 19 Mar 2019 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
महिला से चार लाख छीनकर फरार हुए शातिर
महिला से चार लाख लूटे
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। प्लाट का बैनामा कर लोनी लौट रही महिला से चार लोगों ने उससे बैनामे के चार लाख रुपये लूट लिए। बदमाश महिला व उसकी मां को तहसील के बाहर चलती कार से धक्का देकर फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

गाजियाबाद के लोनी निवासी सोनम रानी ने सोमवार शाम थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए बताया कि उसने बुढ़ाना में स्थित एक प्लाट का पांच लाख रुपये में सौदा नसरूल्ली पत्नी हाशम अली निवासी कल्याणपुरी से किया था। इनमें से एक लाख रुपये पहले ही पेशगी लिए जा चुके थे, जबकि शेष चार लाख रुपये लेकर सोमवार को वह बैनामा करने के लिए आई थी। पीड़िता ने बताया कि नसरूल्ली से चार लाख रुपये लेकर उसने उसके नाम प्लाट का बैनामा कर दिया और अपनी मां के साथ लोनी जाने के लिए तहसील से जाने लगी। पीड़िता के शब्दों में, इसी दौरान उसे लोनी के बेहटा निवासी राजकुमार उर्फ राजू अपने साथी प्रदीप गोस्वामी व दो अन्य के साथ मिला और लोनी छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया। आरोप है कि कार तहसील से निकलते ही आरोपियों ने महिला से चार लाख रुपयों का बैग लूट लिया और चलती कार से उसे धक्का देकर फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed