फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्र को नकल करते पकड़ा, पुलिस को सौंपा

छात्र को नकल करते पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Fri, 15 Feb 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
छात्र को नकल करते पकड़ा, पुलिस को सौंपा
छात्र को नकल करते पकड़ा
विज्ञापन

खतौली ( मुजफ्फरनगर )। इंटरमीडिएट के छात्र को नकल करते हुए सचल दस्ते ने मौके पर रंगेहाथ पकड़ लिया। छात्र की परीक्षा की कॉपी सील करने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने छात्र के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर लिया है।

एक गांव निवासी इंटरमीडिएट का छात्र है। छात्र एक पिकेट इंटर कालेज में परीक्षा दे रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह प्रथम पाली में छात्र को सीसीटीवी कैमरे में सचल दस्ते ने नकल करते हुए देख लिया। सचल दस्ते ने परीक्षा कक्ष में पहुंचकर छात्र को मौके से नकल करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। प्रधानाचार्य कैरल एचएस सिंह ने छात्र की परीक्षा कॉपी को सील कर दी। प्रधानाचार्य ने छात्र को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने छात्र के विरुद्ध नकल करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने बताया नकल की धाराओं में कोर्ट की ओर से दो हजार रुपये का अर्थदंड या फिर तीन माह की कारावास की सजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed