फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्लॉट बेचने का झांसा देकर ढाई लाख हड़पे

प्लॉट बेचने का झांसा देकर ढाई लाख हड़पे

Tue, 12 Feb 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
प्लॉट बेचने का झांसा देकर ढाई लाख हड़पे
प्लाट बेचने का झांसा देकर ढाई लाख हड़पे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देहरादून के डालनवाला निवासी आरोपी ने शहर के कायस्थवाड़ा निवासी युवक को वसुंधरा कॉलोनी में प्लॉट बेचने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये हड़प लिए। रकम मांगने पर आरोपी द्वारा अब उसे हत्या कराने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के कायस्थवाड़ा लोहिया बाजार निवासी मनुज वर्मा ने बताया कि वर्ष 2015 में वह प्लॉट देखने के लिए वसुंधरा कॉलोनी में गया था, जहां उसकी मुलाकात देहरादून के डालनवाला में नेमी रोड निवासी राजेश अग्रवाल से हुई। उक्त राजेश ने उसे दो सौ वर्ग गज का एक प्लॉट अपना बताते हुए उसे बेचने की बात कही, जिसका सौदा आठ हजार रुपये प्रति वर्गगज तय कर लिया गया। बतौर एडवांस मनुज ने कुछ दिन बाद ही राजेश अग्रवाल को ढाई लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी नहीं मिला, जिस पर मनुज वर्मा ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी का वसुंधरा में कोई प्लॉट ही नहीं है। पीड़ित के अनुसार, जब उसने आरोपी से अपने रुपयों का तकादा किया तो उसने उसे हत्या करा देने की धमकी दे डाली। पीड़ित के अनुसार, तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिस पर उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी राजेश अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed