{"_id":"5c549ceebdec2273ab606b55","slug":"101549049070-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वहलना चौक पर क्रेन ने किशोर को कुचला, मौक पर हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वहलना चौक पर क्रेन ने किशोर को कुचला, मौक पर हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के वहलना चौक पर शादी-समारोह के बाद जनरेटर खींचकर ले जा रहे किशोर को पीछे से आई क्रेन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित पिता ने क्रेन सर्विस संचालक और चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गांव मिमलाना निवासी राजकुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा आकाश (17) डेकोरेशन ठेकेदार के साथ काम करता था। बृहस्पतिवार रात वहलना क्षेत्र में आयोजित शादी-समारोह के बाद आकाश अन्य कर्मचारियों के साथ वहां से जनरेटर खींचकर ले जा रहा था। आरोप है कि वहलना चौक के निकट पीछे से क्रेन ने किशोर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक क्रेन को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर क्रेन सर्विस संचालक व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।