फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छेड़खानी व पथराव की रिपोर्ट दर्ज

छेड़खानी व पथराव की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 14 Nov 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी व पथराव की रिपोर्ट दर्ज
दलित किशोरी से छेड़छाड़ मामले में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना। दलित नाबालिग लड़की के साथ दूसरे समुदाय के युवक द्वारा छेड़खानी करने तथा सुलह समझौते में लगे दलित समाज के लोगों पर पथराव करने के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट लड़की के पिता की ओर से दर्ज कराई गई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव में दलित व्यक्ति की नाबालिग बेटी के साथ सोमवार को शाम के समय दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी की थी। इस घटना को लेकर सुलह समझौते में लगे दलित समाज के लोगों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव किया था। इस पथराव में दलित समाज का एक युवक संनी उर्फ अमित घायल हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही सीओ हरिराम यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। दलित समाज के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को देर रात के समय ही छेड़खानी के आरोप में फिरोज को गिरफ्तार कर लिया था। नाबालिग के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही फिरोज, नौशाद, शहजाद, आदिल, आजाद, फून्नू, इरफान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि इस घटना में एक नामजद आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिरोज से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed