फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवती को अगवा कर गैंगरेप का प्रयास

युवती को अगवा कर गैंगरेप का प्रयास

Sat, 06 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
युवती को अगवा कर गैंगरेप का प्रयास
युवती को अगवा कर गैंगरेप का प्रयास
विज्ञापन

तितावी। क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने खेत में जा रही युवती को दिनदहाड़े अगवा कर एक घर में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपियों ने इस दुष्कृत्य की मोबाइल क्लिप बनाकर उसे गांव में वायरल भी कर दिया। यही नहीं, शिकायत लेकर पहुंचे युवती के परिजनों से भी मारपीट की गई। पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को धर दबोचा, जबकि दूसरा फरार हो गया।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी शुक्रवार दोपहर खेत पर जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव पीपलहेड़ा निवासी अनिल व अमरीश किशोरी को अकेली पाकर उसे अगवा कर ले गए। एक खाली घर में ले जाकर आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसमें एक युवक दुष्कृत्य करता रहा, जबकि दूसरा उसे मोबाइल में कैद करता रहा। पीड़ित युवती द्वारा चीखने पर कुछ लोग मौके पर जा पहुंचे, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने अपने घर जाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिस पर पीड़ित परिजन आरोपियों के घर शिकायत लेकर जा पहुंचे। आरोप है कि वहां एक आरोपी के परिजनों ने पीड़िता व उसके परिजनों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। यही नहीं, शिकायत करने से नाराज आरोपियों ने दुष्कृत्य के समय बनाई गई मोबाइल क्लिप को भी गांव में वायरल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अमरीश फरार हो गया। पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed