{"_id":"5ba3f68f867a557ff830279b","slug":"101537472143-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने चालक से रिक्शा व नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने चालक से रिक्शा व नकदी लूटी
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने चालक से रिक्शा व नकदी लूटी
जानसठ। सिखेड़ा में गंगनहर पर गांव जौली से सवारी छोड़कर आ रहे चालक से बदमाशों ने हथियारों के बल पर रिक्शा व नगदी लूटकर ली। बदमाशों ने मारपीट कर चालक को गन्ने के खेत में बंधक बनाकर छोड़ गए। परिजनों के ढूंढने पर युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे चिकित्सकों ने बेहोशी की हालत में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
गांव कवाल निवासी समर पुत्र यूसुफ इलेक्ट्रॉनिक्स रिक्शा चलाता है। बृहस्पतिवार को समर अपने गांव से जौली गांव में सवारी छोड़ने गया था। शाम के समय लौटते समय काटका व दाहखेड़ी के बीच बदमाशों ने तमंचों के बल पर रिक्शा व हजारों रुपयों की नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और बंधक बनाकर गन्ने के खेत में डालकर फरार हो गए। समर देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन उसको तलाश करने के लिए निकल पड़े। तलाश करने पर परिजनों को चालक बेहोशी की हालत में गन्ने के खेत के पास पड़ा मिला। परिजनों ने चालक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने चालक को बेहोशी की हालत में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सिखेड़ा के थाना प्रभारी एचएन सिंह का कहना है कि घटनास्थल जानसठ क्षेत्र का है। सिखेड़ा पुलिस ने चालक के परिजनों को मुकदमा लिखवाने के लिए जानसठ थाने भेज दिया।