फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Morphine being manufactured in a house in a residential area; two arrested

Lucknow News: रिहायशी इलाके के मकान में बनाते थे मार्फीन, दो गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Morphine being manufactured in a house in a residential area; two arrested
लखनऊ। दुबग्गा के महिपतमऊ में रिहायशी इलाके में तीन मंजिला मकान के दूसरे तल पर मार्फीन बनाई जा रही थी। बाहर से सामान्य नजर आने वाले मकान में करोड़ों की मार्फीन तैयार की जाती थी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और दुबग्गा पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार रात मकान पर छापा मारकर इसका खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि चार भाग निकले। पुलिस के मुताबिक, बरामद छह किलो चार सौ ग्राम मार्फीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 13 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बाराबंकी के कुर्सी थानाक्षेत्र के मोहसंड, टिकैतगंज गांव का मो. जुहेल और उसका साथी अमजद हैं। एएनटीएफ और दुबग्गा पुलिस की टीम सोमवार रात करीब 11 बजे अंधे की चौकी के पास स्थित मकान में सीढ़ी लगाकर दाखिल हुई। सादे कपड़ों में पहुंची एएनटीएफ की टीम पर आरोपियों ने पिस्तौल तान दिया। वहीं, दुबग्गा पुलिस को वर्दी में देखकर दो आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। हालांकि, अनस, मांज, सुहैल और एक अन्य अज्ञात मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


दो माह पहले खरीदा था मकान
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि जुहेल ने दो महीना पहले ही तीन मंजिला मकान खरीदा था। टीम को अवैध पिस्तौल, छह कारतूस, 16 हजार रुपये, स्कूटी, कार, छह मोबाइल फोन, केमिकल और अन्य सामग्री भी मिली। बरामद सामग्री को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई जिलों तक फैला था सप्लाई नेटवर्क
पुलिस के मुताबिक, जुहेल बीफार्मा का कोर्स कर चुका है। वह और अमजद मार्फीन बनाते थे। गिरोह के अन्य गुर्गे इसकी सप्लाई झारखंड, हरदोई, बाराबंकी और लखनऊ से सटे जिलों में करते थे। गिरोह में छह आरोपियों के अलावा अन्य लोगों के भी शामिल होने की जानकारी मिली है। गिरफ्तार आरोपियों ने सप्लायरों के बारे में अहम जानकारियां दी हैं। उनकी तलाश में पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं।


पुलिस की दबिश रोकने के लिए छोड़ देते थे कुत्ते
आरोपी पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए इंतजाम किए हुए थे। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक आरोपी रात होते ही मकान में पालतू कुत्ते छोड़ देते थे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आरोपी कभी-कभी रात में हर्ष फायरिंग भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed