{"_id":"5b7c684f42c792466a505749","slug":"101534879823-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में गोवंश चोरी कर ले जाने वाले दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में गोवंश चोरी कर ले जाने वाले दो आरोपी पकड़े
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। ककरौली पुलिस ने कार से गोवंश को चोरी कर भाग रहे दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मौके से कार के अंदर से एक जिंदा बछड़ा, गोकशी करने के उपकरण सहित दो तमंचे भी बरामद किए हैं। गांव बेहड़ा सादात व जोली मार्ग पर खेड़ी फिरोजाबाद चौराहे पर ककरौली पुलिस की गश्त के दौरान गोवंश तस्कारों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए आसिफ पुत्र नब्बू, साकिब पुत्र मजहर खां निवासी किदवईनगर, थाना शहर कोतवाली को धर दबोच लिया। एक आरोपी सरफराज पुत्र असलम भाग निकला। पुलिस को आरोपियों की तलाशी लेने पर दो तमंचे व कारतूस मिले। इसके अलावा कार के अंदर से बछड़ा बरामद किया। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि मौके से भागे आरोपी सरफराज कई थानों में लूटपाट, चोरी और गोकशी के दर्जनों मुकदमे में वांछित है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
14 लोग पर पाबंद मुचलका की कार्रवाई
जानसठ। कस्बे में इमामबाड़ा की भूमि के प्रकरण को लेकर पुलिस ने 14 लोगों को मुचलका पाबंद किया है। इमामबाड़ा प्रकरण को लेकर शिया व सुन्नी समुदाय के लोग आमने सामने आ गए थे। इंस्पेक्टर राजेंद्र नागर ने बताया कि शिया समुदाय के तीन व सुन्नी समुदाय के 11 लोगों को दो दो लाख रुपये के पाबंद मुचलका की कार्रवाई की गई है।