Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cybercrime cases in Punjab have risen by 74 percent in one year; 92 FIRs have been registered so far.

Mohali News: एक साल में पंजाब में साइबर अपराध के मामले 74 फीसदी बढ़े, अब तक 92 एफआईआर दर्ज

Mon, 16 Nov 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Cybercrime cases in Punjab have risen by 74 percent in one year; 92 FIRs have been registered so far.
2023 में 511 मामले थे, 2024 में बढ़कर 888 हुए, एक साल में 377 मामलों का हुआ इजाफा
विज्ञापन

रोजाना दो से तीन शिकायतें, निवेश से लेकर कस्टमर केयर तक के बहाने लोगों को ठग रहे ठग
संदीप कुमार
मोहाली। पंजाब में साइबर अपराध के मामलों में एक साल के भीतर करीब 74 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में 511 मामले थे जो 2024 में बढ़कर 888 हो गए। इस दौरान 377 अधिक मामले दर्ज हुए हैं। केवल मोहाली में अब तक 92 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और रोजाना दो से तीन नई शिकायतें मिल रही हैं।
साइबर ठग बुजुर्गों से लेकर नौकरी तलाश रहे युवाओं तक को निशाना बना रहे हैं। इस साल जून में सामने आए आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के विभिन्न जिलों से जुड़े 13 बड़े मामलों में चार महीने के दौरान 30.14 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई। इनमें लुधियाना के एक कारोबारी से क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 19.84 करोड़ रुपये ठगे गए। होशियारपुर के एक व्यक्ति से फर्जी निवेश कंपनी के जरिये 3.62 करोड़ रुपये की ठगी हुई। ये एफआईआर मोहाली के साइबर क्राइम और स्टेट साइबर क्राइम थानों में दर्ज की गई थीं। पुलिस उपाधीक्षक साइबर वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि ठग पहले लोगों को मोटे मुनाफे या नौकरी का लालच देते हैं। इसके बाद वे फर्जी लिंक या कस्टमर केयर नंबर के जरिये मोबाइल और बैंकिंग जानकारी हासिल कर लेते हैं। पुलिस लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने और ओटीपी साझा न करने की सलाह देती है। ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन



ठग सभी वर्ग के लोगों को बना रहे निशाना
पंजाब में साइबर अपराध के मामलों में 2022 के मुकाबले 2023 में कमी आई थी। हालांकि, 2024 में स्थिति तेजी से बदली और मामलों की संख्या 511 से बढ़कर 888 हो गई। यह बढ़ोतरी करीब 73.8 फीसदी है। 2022 के मुकाबले भी 2024 में 191 अधिक मामले दर्ज हुए हैं। मोहाली में दर्ज 92 एफआईआर जिले के साइबर क्राइम थाने का अलग आंकड़ा हैं। ठग किसी भी उम्र के व्यक्ति को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में खरड़ के 77 वर्षीय सेवानिवृत्त अमर सिंह से 14.77 लाख रुपये ठगे गए। उन्हें ब्लिंकिट से मंगवाए सामान की वापसी के लिए गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर तलाशना महंगा पड़ा। ठगों ने उनके मोबाइल का एक्सेस लेकर पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खातों से पैसे निकाल लिए। नयागांव की एक महिला से इंस्टाग्राम पर नौकरी के नाम पर 1.98 लाख रुपये की ठगी हुई। पुराने सिक्कों की खरीद-बिक्री और फर्जी ट्रेडिंग एप के जरिये भी लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सलाह और बचाव
पुलिस उपाधीक्षक साइबर वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि ठग शुरुआत में खाते में फर्जी मुनाफा दिखाकर पीड़ित को बड़ी रकम निवेश करने के लिए उकसाते हैं। पुलिस लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह देती है। ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed