{"_id":"6afa1c64486e4437b30f33d2","slug":"the-body-of-a-missing-two-and-a-half-year-old-child-was-found-on-the-neighbors-roof-mohali-news-c-71-1-spkl1025-148905-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लापता ढाई वर्षीय मासूम का शव पड़ोसियों की छत पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लापता ढाई वर्षीय मासूम का शव पड़ोसियों की छत पर मिला
विज्ञापन
शनिवार दोपहर घर के सामने गली में खेलते समय हुआ था लापता, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। गांव बल्लोपुर में शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता ढाई वर्षीय गुरसाज का शव रविवार तड़के पड़ोसियों के मकान की टीन वाली छत से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। बहरहाल, पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, गांव बल्लोपुर निवासी गुरविंदर सिंह का ढाई वर्षीय बेटा गुरसाज शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अपने घर के सामने गली में खेल रहा था। बच्चे के दादा बहादुर सिंह ने बताया कि लगभग बीस मिनट बाद परिजनों ने बच्चे को देखा तो वह गली से गायब था। इसके बाद परिवार ने आसपास की गलियों और मोहल्ले में उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर भी बच्चे का पता लगाया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार परिजनों ने लालड़ू थाने में लिखित शिकायत देकर बच्चे की तलाश करने की गुहार लगाई थी।
शव बरामदगी और पुलिस कार्रवाई
रविवार तड़के घर से चार-पांच मकान छोड़कर एक मकान की टीन वाली छत पर बच्चे का शव दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही लालड़ू थाना प्रभारी आकाश शर्मा पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी आकाश शर्मा के अनुसार, मृतक बालक के शरीर पर खरोंचों के निशान मिले हैं। डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा बच्चे का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार ने गली में रहने वाले एक-दो लोगों पर शक जाहिर किया है। इन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा, पुलिस सभी पहलुओं से मामले को जोड़कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विधायक ने जताया दुख, उठे सवाल
घटना की गंभीरता को देखते हुए डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ दुख साझा किया और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। ढाई वर्षीय मासूम के लापता होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। लेकिन कुछ घंटों बाद घर से दूर छत पर शव मिलना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का सवाल है कि यदि पुलिस ने गुमशुदगी के मामले को गंभीरता से लिया होता तो शायद मासूम की जान बचाई जा सकती थी। घर के सामने खेल रहा बच्चा चार-पांच मकान दूर दूसरे घर की छत तक कैसे पहुंचा, यह भी एक बड़ा सवाल है।