Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three acquitted in POCSO case after 12 years; victim declared an adult

Lucknow News: 12 साल बाद पॉक्सो केस में तीन बरी, पीड़िता बालिग घोषित

Mon, 16 Nov 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Three acquitted in POCSO case after 12 years; victim declared an adult
लखनऊ। 12 साल पहले युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट विनीत नारायण ने तीन आरोपियों को बरी किया है। अदालत ने कहा कि घटना के समय पीड़िता बालिग थी और अपनी मर्जी से आरोपी के साथ गई थी। पीड़िता के अदालत में गवाही न देने से अभियोजन अपना मामला साबित नहीं कर सका।
विज्ञापन




मामला 18 अगस्त 2014 का है। पीड़िता की मां ने 10 सितंबर 2014 को कृष्णानगर थाने में आशीष, उसके पिता संतराम और मां बबली पर एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर के मुताबिक उनकी करीब 16 साल की बेटी लापता हो गई थी। वादिनी के मुताबिक आरोपी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था और उससे शादी कर ली थी। पीड़िता करीब चार माह बाद 12 दिसंबर 2014 को मिली थी। इस मामले में पुलिस ने आशीष व उसकी माता-पिता को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराकर उसके बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन


अदालत ने मेडिकल रिपोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के आधार पर घटना के समय पीड़िता की उम्र 19 साल मानी, जिससे वह बालिग सिद्ध हुई। कोर्ट ने पाया कि पीड़िता अपनी मर्जी से आशीष के साथ गई थी और 19 सितंबर 2014 को आर्य समाज मंदिर में उससे शादी की थी। उसे जबरन नहीं ले जाया गया था। सुप्रीम कोर्ट की व्यवस्था है कि पीड़िता की गवाही के बिना अभियोजन का मामला साबित नहीं हो सकता। इन्हीं आधारों पर अदालत ने तीनों आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed