{"_id":"5b786c8442c792464d1ba737","slug":"101534618756-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण एक सप्ताह से लापता, अनहोनी की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण एक सप्ताह से लापता, अनहोनी की आशंका
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता ग्रामीण का नहीं मिला सुराग
मोरना। लापता ग्रामीण का एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं लग सका। अनहोनी आंशका होने को लेकर परिजनों में बेचैनी बनी हुई है। परिजनों ने ककरौली थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ककरौली क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद निवासी मोहम्मद रियासत ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते रविवार की शाम उसका भाई इसरार (35) को बाइक सवार एक व्यक्ति अपने साथ बैठाकर ले गया है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उसका भाई घर नहीं लौटा है। थानाध्यक्ष जितेंद्र अंबावत ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गुमशुदगी दर्जकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
किशोरी के साथ छेड़छाड़, दो समुदाय में तनाव
मोरना। किशोरी से छेड़छाड़ को लेकर दो समुदाय के बीच तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के परिजन गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस चौकी पर जमा हो गए। आरोपी के परिजनों ने कहा कि युवक का इस मामले से कोई लेनादेना है। पुलिस को मामले की तहकीकात कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
किशोरी के साथ रास्ते में युवक ने छेड़छाड़ कर दी। इस घटना से क्षुब्ध होकर किशोरी ने मोरना पुलिस चौकी पर जाकर शिकायत दर्ज कराते हुए छेड़छाड़ करने की बात कही। पुलिस ने आरोपी युवक को उसके पिता की फर्नीचर की दुकान से गिरफ्तार कर थाने ले गई। वहीं, आरोपी के परिजनों ने युवक की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए चौकी पर पहुंच कर विरोध जताया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता का मुजफ्फरनगर के निजी हॉस्पिटल में आपरेशन हुआ है। परिवार के लोग काफी परेशान हैं। इस घटना को सुनकर परिवार के लोग भी काफी चिंतित हैं। चौकी प्रभारी तेज सिंह यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। सीओ भोपा राम मोहन शर्मा ने बताया कि किशोरी से छेड़छाड़ करने की घटना गंभीर मामला है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक को जेल भेजा जाएगा।