फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बहेड़ी का कपिल था बिजोपुरा में मारा गया युवक

बहेड़ी का कपिल था बिजोपुरा में मारा गया युवक

Sat, 11 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी का कपिल था बिजोपुरा में मारा गया युवक
छपार। बिजोपुरा गांव में बदमाश के शक में ग्रामीणों द्वारा मारा गया युवक बहेड़ी गांव का कपिल त्यागी था। शव की शिनाख्त होने के बाद शुक्रवार को कपिल के परिजनों ने थाने पहुंचकर ग्रामीणों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें ट्यूबवेल से मोटर चोरी करने का आरोप लगाने वाला युवक भी शामिल हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बिजोपुरा में बृहस्पतिवार शाम गांव के ही किसान विकास ने बदमाशों द्वारा अपनी ट्यूबवेल की मोटर खोलने का आरोप लगाते हुए शोर मचाया था। ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला था। पुलिस के अनुसार, देर रात मारे गए युवक की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी कपिल त्यागी पुत्र विरेंद्र के रूप में हुई। बरामद बाइक भी उसके भाई अंकुर की निकली, जो अपने घर पर मौजूद था। एसएसपी अनंतदेव व एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने भी थाने पहुंचकर युवक के संबंध में जानकारी हासिल की। बदमाश का शोर मचाने वाले किसान विकास से भी पूछताछ की गई। विकास द्वारा घटना की तहरीर भी दी गई, जिसके बाद अफसरों के आदेश पर पुलिस ने विकास के साथ ही एक अन्य ग्रामीण को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

उधर, कथित बदमाश की शिनाख्त होने के बाद शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कपिल के परिजन भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवव्रत त्यागी व दर्जनों ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और बिजोपुरा के लोगों पर सुनियोजित साजिश के तहत कपिल की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। परिजनों के अनुसार, उनके यहां 19 अगस्त को गोगावीर की कंदूरी है, जिसके कार्ड देने के लिए कपिल भाई अंकुर की बाइक लेकर बिजोपुरा से सटे गांव महारायपुर निवासी रिश्तेदारी में आया था। आरोप लगाया कि महरायपुर से कार्ड देकर लौटते समय बिजोपुरा के ग्रामीणों ने बदमाश बताते हुए कपिल की हत्या की है। पुलिस ने अफसरों के आदेश पर हलका दरोगा मुकेश गौतम की तहरीर पर बिजोपुरा के ग्रामीणों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल पर नहीं है कोई भी मुकदमा
छपार। एसएचओ इंस्पेक्टर सुभाष राठौर ने बताया कि बदमाश बताकर मारे गए युवक कपिल त्यागी के खिलाफ किसी भी थाने में किसी भी तरह का कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उसके पास से मिली बाइक भी उसके छोटे भाई की और पूरी तरह वैध पाई गई है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मामले की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed