फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गोड़िया मठ से नकदी-जेवर लेकर फरार हुए सेवादार

गोड़िया मठ से नकदी-जेवर लेकर फरार हुए सेवादार

Sat, 11 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
गोड़िया मठ से नकदी-जेवर लेकर फरार हुए सेवादार
भोपा। शुक्रताल के गोड़िया मठ के दो सेवादार हजारों की नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। मठ संचालक ने त्रिपुरा प्रांत निवासी दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शुक्रताल के गोड़िया मठ संचालक स्वामी भक्ती भूषण गोविंद ने तहरीर देकर बताया कि त्रिपुरा प्रांत निवासी चुंकरहा रियाग उर्फ चैतन्य गौरदास करीब आठ माह से साथी खुदीराम रियाग के साथ आश्रम में बतौर सेवादार रह रहा था। आरोप है कि 30 जुलाई की देर शाम दोनों सेवादार गोड़िया मठ से 52 हजार रूपये नकद, चांदी के बर्तन व सोने के आभूषण लेकर दीवार फांदकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि अक्तूबर 2014 में भी अलमोड़ा निवासी एक पुजारी गोड़िया मठ से करीब ढाई लाख रुपये व सामान चोरी कर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


छात्राओं के अपहरणकर्ता को भेजा जेल
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी दो नाबालिग छात्राओं को तीन दिन पूर्व भोपा निवासी दूसरे समुदाय का दानिश बहला फुसला कर अगवा कर ले गया था। पुलिस ने दोनों छात्राओं को अंबाला स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया था, जिसके बाद आरोपी दानिश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed