फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रेलवे स्टेशन से प्रेमी युगल को पकड़ा

रेलवे स्टेशन से प्रेमी युगल को पकड़ा

Thu, 02 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से प्रेमी युगल को पकड़ा
रेलवे स्टेशन से प्रेमी युगल को पकड़ा
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)।
क्षेत्र के एक गांव की छात्रा का मिस्ड कॉल पर बदायूं के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। प्रेम प्रसंग के चलते छात्रा घर से लापता हो गई। पुलिस ने प्रेमी युगल को दिल्ली के रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल में भेजा। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।

एक गांव से एक सप्ताह पूर्व कक्षा 6 की 12 वर्षीय छात्रा के मोबाइल पर एक लड़के की मिस्ड कॉल आई। मिस्ड कॉल आने पर छात्रा उस युवक से फोन पर बातचीत करने लगी। आपस में बातचीत करने पर दोनों में प्रेम हो गया। दोनों ने आपस में मिलने का मन बना लिया। युवक ने छात्रा को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आने की बात कही थी। छात्रा घर से 300 रुपये लेकर युवक से मिलने दिल्ली चली गई। दिल्ली से युवक अपने साथ छात्रा को बदायूं में अपने गांव लेकर चला गया। पिता ने छात्रा के लापता होने की थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। प्रेमी युगल ने आपस में शादी करने की मन में ठान ली। युवक प्रेमिका के परिजनों से बातचीत करने के लिए मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। ट्रेन से नीचे उतरते ही पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने बताया कि छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल में भेजा है, जबकि आरोपी बनतेश निवासी बल्ले नंगला, जिला बंदायू का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed