{"_id":"5b2d46094f1c1b644d8b8163","slug":"101529693705-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाला बदमाश पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
7 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाला बदमाश पकड़ा
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी मांगने वाला बदमाश पकड़ा
सिखेड़ा। पुलिस ने हत्या के मामले में फैसला नहीं करने पर पीड़ित से सात लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक चाकू बरामद किया है।
सिखेड़ा के गांव सिकरेड़ा में करीब दो वर्ष पूर्व भूषण पुत्र गेंदा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में मृतक के भाई रतन पाल ने गांव के ही राजकुमार, राजू, सुमित और प्रमोद के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस की जांच पड़ताल में हत्या शूटर बदमाश से कराने की बात सामने आई थी। इस मामले में बदमाश सुमित एक साल पूर्व जमानत पर जेल से छूटकर आया था। अब इस मामले में कोर्ट में गवाही चल रही है और मृतक भूषण का भाई रतन पाल इस मामले की पैरवी कर रहा है। भंडूर पुलिस चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह ने बताया कि रतन पाल ने पुलिस को तहरीर देकर पुलिस को बताया कि बदमाश सुमित ने हत्या के मामले में फैसला करने के लिए दबाव बनाने तथा फैसला नहीं करने पर उससे सात लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने बदमाश सुमित को शुक्रवार को दोपहर निराना गेट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी में बदमाश से एक चाकू बरामद किया। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है।