फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस कर्मी ने मंद बुद्धि को बेरहमी से पीटा।

पुलिस कर्मी ने मंद बुद्धि को बेरहमी से पीटा।

Wed, 20 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मी ने मंद बुद्धि को बेरहमी से पीटा।
पुलिसने मनोरोगी की बेरहमी से पिटाई की
विज्ञापन

पुरकाजी। थाने पर पानी पिलाने और साफ सफाई करने वाले मनोरोगी की एक पुलिस कर्मी ने बेरहमी से पिटाई कर डाली, जिसे थाने के एसएसआई ने काफी समझाने का प्रयास किया, मगर पुलिस कर्मी नहीं माना।
थाना क्षेत्र के ग्राम नूरनगर निवासी ईश्वर अक्सर थाने पर ही रहकर पुलिसकर्मियों सहित थाने आने जाने वाले लोगों का पानी पिलाता रहता है। इसके अलावा वह पुलिस कर्मियों के अन्य काम कर थाने की सफाई भी करता रहता है। सोमवार की रात किसी बात को लेकर थाने पर तैनात एक पुलिस कर्मी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। वहां मौजूद एसएसआई ने पुलिस कर्मी को समझाने का प्रयास किया, मगर वह शांत न होकर लगातार मनोरोगी की पिटाई करता रहा। मंगलवार को थाने पहुंचा पीड़ित बिलखते हुए घटना की जानकारी इंस्पेक्टर को देनी चाही, मगर उनके नहीं मिलने पर वह थाने पर ही घंटों तक रोता रहा। उसने बताया कि इससे पूर्व भी वही पुलिसकर्मी उसकी पिटाई कर चुका है।
विज्ञापन

भाकियू लड़ेगी किसानों की लड़ाई
पुरकाजी। खादर में बाढ़ की समस्या की लड़ाई अब भाकियू लडे़गी। बाढ़ से बचाव के लिए बांध बनाने को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
इस आशय की जानकारी देते हुए भाकियू के मंडल महासचिव नवीन राठी ने बताया कि बाढ़ से करोड़ों रुपयों की फसलें बर्बाद होने से परेशान खादर के किसान कई बार बांध बनाने की मांग कर चुके हैं, मगर शासन प्रशासन इस ओर ध्यान ना देकर किसानों की उपेक्षा कर रहा है। उन्होंने बताया कि 20 जून को होने वाले किसान दिवस में इस मुद्दे को रखकर विचार विमर्श किया जाएगा। कांवड़ मेले के दौरान किसी भी अधिकारी को क्षेत्र में घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed