फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हत्या, रेप के आरोपियों ने गवाह को गायब किया

हत्या, रेप के आरोपियों ने गवाह को गायब किया

Thu, 17 May 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
हत्या, रेप के आरोपियों ने गवाह को गायब किया
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

जानसठ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपने भाई बहनों के साथ बुधवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि कुछ तीन वर्ष पहले उसके पिता की हत्या कर दी गई थी। इसमें दो आरोपी जिला कारागार में बंद हैं। अन्य आरोपी जमानत पर बाहर आ चुका है। उसकी मां इस मुकदमे की पैरवी कर रही है। आरोप है कि तीन आरोपियों ने गत 11 अप्रैल को उसकी मां को खेत में खींचकर गैंगरेप किया। बयान नहीं बदलने पर बच्चों की हत्या की धमकी दी। रेप की वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की भी धमकी दी। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ गैंग रेप का मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपियों से साज खाकर जानसठ पुलिस ने 19 अप्रैल को पीड़िता को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया और डरा धमकाकर गलत ढंग से बयान दर्ज करा दिए। आरोप है कि उसी दिन से उसकी मां घर वापस नहीं लौटी है। आरोपी अब उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने एसएसपी से इस संबंध में निष्पक्ष जांच कराने और उनकी मां को सकुशल बरामद कराने की मांग की है। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed