फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विरोध पर नहीं खुलेगी आबादी में मीट की दुकान

विरोध पर नहीं खुलेगी आबादी में मीट की दुकान

Sun, 13 May 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
विरोध पर नहीं खुलेगी आबादी में मीट की दुकान
नहीं खुलेगी आबादी में मीट की दुकान
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे में आबादी के बीच मीट की दुकान खोलने को लेकर ब्राह्मण समाज व व्यापारियों के विरोध के बाद पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की बैठक बुलाई गई। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि विरोध होने पर आबादी के बीच में मीट की दुकान नहीं खोलने की चेतावनी दी है।

मोहल्ला हुसैनपुरा में टेलीफोन एक्सचेंज के पास वाल्मीकि समाज के युवक द्वारा मीट की दुकान खोले जाने को लेकर ब्राह्मण समाज और दुकानदारों ने विरोध कर इसकी शिकायत एसडीएम व एसएसपी से की थी। एसएसपी ने एलआईयू से इसकी जांच कराकर धार्मिक स्थल वह आबादी के बीच दुकान नहीं खोलने देने के पुलिस को निर्देश दिए। शनिवार को एसएसआई मनोज कुमार यादव द्वारा दोनों पक्षों की थाने में बैठक बुलाई। बैठक में दोनों पक्षों को समझाया कि धार्मिक स्थल वह आबादी के बीच कोई भी मीट की दुकान नहीं खोली जा सकती है। मीट की दुकान खोलने वाले सुशील कुमार ने कहा कि जब प्रशासन से मोहल्लेवासी दुकान का विरोध कर रहे हैं, तो वह दुकान नहीं खोलेगा। बैठक में एसआई नवीन कुमार, सभासद प्रवीण तंवर, भाजपा नेता ब्रजेश रस्तोगी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह, ब्राह्मण समाज के जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, विभा सिंह, राजेश कांबोज, सीताराम शर्मा, अमरपाल पंवार, हाजी शहजाद, संजय कांबोज, सलमान, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed