{"_id":"5aba8fb14f1c1b2b4e8b49b1","slug":"101522175921-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने अफसर का घर खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने अफसर का घर खंगाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी की भरतिया कालोनी में रहने वाले एक ऑफिसर की मकान केे चोरों ने खंगाल डाला। चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर नगदी, जेवरात आदि कीमती सामान चोरी कर लिया। अफसर परिजनों के साथ बाहर घूमने गया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की भरतिया कालोनी निवासी राजकुमार अग्रवाल गाजियाबाद में अर्थ सांख्यिकी अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनका पुत्र कहीं बाहर बैंक अधिकारी है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। यहां भरतिया कालोनी में दोनों पति-पत्नी रहते हैं। अग्रवाल रोजाना मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद आते जाते है। वो अपनी पत्नी के साथ एक सप्ताह से पोर्ट ब्लेयर घूमने के लिए गए हुए थे। यहां मकान में ताला लगा हुआ था। जिसका फायदा उठा कर सोमवार चोरों ने मकान में चोरी कर ली। सोमवार को वे पोर्ट ब्लेयर से लौटे और रात्रि में गाजियाबाद रुके थे। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। जानकारी पाकर वो यहां पहुंचे। पाया कि चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर पूरे घर को खंगाल रखा था। घटना की सूचना पुलिस को दी। नई मंडी पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। बताया गया है कि अलमारी के ताले तोड़कर चोरों ने उसमें रखी नकदी व सोने चांदी के गहने आदि सामान चोरी किया है। पुलिस कार्रवाई में लगी है।