फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जूतों के गोदाम में चोरी

जूतों के गोदाम में चोरी

Fri, 23 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
जूतों के गोदाम में चोरी
जूतों के गोदाम में चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चोरों ने राधा मार्केट में जूतों के गोदाम के ताले तोड़कर हजारों की कीमत का सामान चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
नईमंडी क्षेत्र के गांधी कालोनी निवासी श्याम कुमार पुत्र मदनलाल ने शहर कोतवाली पर तहरीर दी। बताया कि राधा मार्केट में उसका जूतों का गोदाम है। आरोप है कि बुधवार रात को चोरों ने गोदाम के ताले तोड़ कर जूतों के पांच कार्टन चोरी कर लिए, जिनकी कीमत हजारों रुपये हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर मुआयना किया। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

महिला से रेप का प्रयास
मुजफ्फरनगर। तीन युवकों ने घर में घुसकर एक महिला के साथ रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की पीड़िता ने पुुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका पति रिक्शा चलाने का कार्य करता है। आरोप है कि बुधवारा रात को उसका पति रिक्शा चलाने के लिए गया हुआ था। वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि मौका पाकर मोहल्ले के तीन युवक उनके घर में घुस आए और उसके साथ रेप करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। मोहल्ले के लोगों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed