{"_id":"6ab5215ef450aca21208a1e2","slug":"minor-attacked-with-a-knife-in-retaliation-for-a-quarrel-that-took-place-fifteen-days-ago-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1247-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पंद्रह दिन पहले हुए झगड़े का बदला लेने को नाबालिग पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पंद्रह दिन पहले हुए झगड़े का बदला लेने को नाबालिग पर चाकू से हमला
विज्ञापन
-पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित त्रिलोकपुरी 30 ब्लॉक की वारदात, आरोपियों ने 17 साल के लड़के के मारे कई चाकू, एम्स ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, हालत नाजुक
-पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तीन नाबालिग को दबोचा, एक अन्य की तलाश वारदात में इस्तेमाल दो चाकू भी बरामद, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पड़ताल जारी
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी 30 ब्लॉक में बुधवार रात 17 साल के एक नाबालिग लड़के पर चाकू से ताबड़-तोड़ हमले का मामला सामने आया। नाबालिग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा। इस बीच आरोपियों ने उस पर चाकू के कई वार किए। बाद में सभी भाग गए। जख्मी हालत में किशोर को पहले एलबीएस अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मयूर विहार थाना पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या के प्रयास का केस कर तीन नाबालिगों को हमला करने के आरोप में दबोचा है। इनका एक अन्य नाबालिग साथी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो चाकू व अन्य सामान बरामद किया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला कि करीब 15 दिन पहले पीड़ित का आरोपी लड़कों से झगड़ा हुआ था। पीड़ित ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक नाबालिग की पिटाई की थी। इसका बदला लेने के लिए ही आरोपियों ने पीड़ित पर हमला किया। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 9.30 बजे उनकी टीम को खबर मिली कि त्रिलोकपुरी 30 ब्लॉक में एक लड़के को चाकू से गोद दिया गया है। खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल को अस्पताल ले जाया जा चुका था। वहां पहुंचने पर पुलिस को नाबालिग मिला। उसकी हालत स्थिर थी। पुलिस ने पड़ताल की तो पुराने झगड़े में पीड़ित पर हमला करने का पता चला। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर उनको कुछ ही घंटे बाद दबोच लिया। एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे भी दबोच लिया जाएगा।