फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kidnapping FIR registered in the case of Rishabh's disappearance.

Kotdwar News: ऋषभ के लापता होने के मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

Thu, 24 Sep 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 24 Sep 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping FIR registered in the case of Rishabh's disappearance.
11 दिन बाद भी नहीं चला लापता का पता, पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल मंगवाई
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाश करने की तैयारी, परिजनों ने चौकी पहुंचकर जल्द खोजबीन की गुहार लगाई
बैजरो/बीरोंखाल। बैजरो के पास पूर्वी नयार नदी में बाइक गिरने के बाद लापता हुए ऋषभ का 11 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामले में पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच और तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने ऋषभ के मोबाइल की कॉल डिटेल भी मंगाई है और अब डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाश करने की तैयारी है।
पुलिस के अनुसार 15 सितंबर की रात करीब 7:30 बजे ऋषभ बाइक से बैजरो के पास जिवई गांव की ओर जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक पूर्वी नयार नदी में जा गिरी। हादसे के बाद से ऋषभ लापता है। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने नदी के साथ आसपास के जंगलों, घाटियों और संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बीरोंखाल चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि 11 दिन से खोज अभियान चलाया जा रहा है। अब तक ऋषभ के नहीं मिलने पर मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल के जरिए घटना से पहले और बाद के संपर्कों और संभावित लोकेशन की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार को ऋषभ की मां रेखा देवी और भाई रितिक पुलिस चौकी पहुंचे और ऋषभ को जल्द तलाशने की गुहार लगाई। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद के लिए परिजनों से ऋषभ के कपड़े भी मंगवाए हैं। पुलिस के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर एसडीआरएफ को दोबारा सर्च अभियान के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed