फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डेढ़ माह बाद तेलंगाना से बरामद हुई लड़की

डेढ़ माह बाद तेलंगाना से बरामद हुई लड़की

Fri, 09 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ माह बाद तेलंगाना  से बरामद हुई लड़की
चरथावल। क्षेत्र के गांव से लापता लड़की को पुलिस ने तेलंगाना प्रदेश से बरामद किया है। आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है। लड़की ने मां-बाप के साथ जाने से इंकार कर दिया। दधेडू पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव हैबतपुर से एक लड़की करीब डेढ़ महीने पहले लापता हो गई थी। पिता ने गांव के युवक के खिलाफ नाबालिग लड़की को बहका फुसलाकर अपहरण करने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। काफी प्रयास करने के बावजूद पुलिस लड़की को बरामद नहीं कर पा रही थी। सर्विलांस की मदद ली गई, जिसमें लड़की की लोकेशन तेलंगाना प्रदेश के गांव जनगांव में मिली। इस पर चौकी का सिपाही लड़की के परिजनों को लेकर जनगांव पहुंचा और लड़की को बरामद कर लिया गया। आरोपी युवक को पुलिस ने लिखा पढ़ी में नहीं दर्शाया। सूत्रों के मुताबिक करीब आठ साल से लड़का वहीं रहता था और गांव में आने के दौरान लड़की से उसके संबंध हो गए थे। उधर, लड़की ने थाने में अपने मां-बाप से जान का खतरा बताते हुए उनके साथ जाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने लड़की को मेडिकल कराया है। पुलिस का कहना है कि बयान कराने के बाद कोर्ट के आदेशों का अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed